Delhi Me ghumne ki jagah | दिल्ली के टॉप 10 घुमने की जगह | दिल्ली में घुमने की जगह

दिल्ली में घुमने की जगह Delhi Mein Ghumne ki Jagah

हेल्लो दोस्तों इस आर्टिकल में हम जानेंगे की भारत की राजधनी दिल्ली की 10 सबसे अच्छी जगह घुमने या Tourist Places की लिहाज से कौन-कौन से हैं, वैसे तो भारत में घुमने की जगह की कमी नहीं है  लेकिन इस लेख में हम सिर्फ हिंदुस्तान की दिल दिल्ली जो की केन्द्रशाषित प्रदेश है, के बारे जानेंगे अगर आप दिल्ली घुमने के लिए आये और दिल्ली के इन शहरों को नहीं घूमें तो आप कुछ नहीं देखे जाने वह देखने योग्य जगह कौन से हैं :

Delhi me ghumne ki jagah
Image Credit: pexels.com

    1. अक्षरधाम मंदिर | AKSHARDHAM TEMPLE 

    Top 10 Tourist Places in Delhi | Delhi mein ghumne ki jagah |दिल्ली के टॉप 10 घुमने की जगह |  दिल्ली में घुमने की
    Image Credit: wikipedia अक्षरधाम मंदिर। AKSHARDHAM TEMPLE 


    प्रथम स्थान पर आता है अक्षरधाम मंदिर जो पांडव नगर में हैं | और CP (कनॉट प्लेस) से 10 किलोमीटर दूर है, अक्षरधाम एक भव्य मंदिर है, जो बड़े-बड़े पत्थरों को बारीकी से तराश कर बनाया गया है अक्षरधाम स्वामी नारायण देवता के साथ-साथ 20 हजार अन्य देवताओं को समर्पित है | इस मंदिर के अन्दर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान ले जाना माना है अगर आप यहाँ जाएँ तो यहाँ का अति खुबशुरत म्यूजिकल फाउंटेन शो जरुर देखिएगा जो आप कभी नहीं भूल पायेंगे | अक्षरधाम मंदिर सोमवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन खुले रहते हैं |

    अक्षरधाम मंदिर में घुमने का समय | VISITING HOURS OF AKSHARDHAM TEMPLE 

    • सुबह 9:00 AM से रात 8:00 PM तक खुला रहता है |
    • सोमवार को अक्षरधाम मंदिर पर्यटकों के लिए बंद रहता है |
    • सोमवार को छोड़ कर सप्ताह के सभी दिन खुला रहता है |
    • 6:30 PM को इस मंदिर में प्रवेश बंद हो जाते हैं |
    • अक्षरधाम मंदिर में प्रवेश निःशुल्क है |
    Top 10 Tourist Places in Delhi | Delhi mein ghumne ki jagah |दिल्ली के टॉप 10 घुमने की जगह |  दिल्ली में घुमने की
    Image Credit: wikipedia अक्षरधाम मंदिर | AKSHARDHAM TEMPLE 


    अक्षरधाम मंदिर के नजदीकी मेट्रो स्टेशन | NEAREST METRO STATION OF AKSHARDHAM TEMPLE 

    • अक्षरधाम मंदिर मेट्रो स्टेशन 1 KM दूर है जो BLUE LINE से जुड़े हुए हैं 

    2. इंडिया गेट | INDIA GATE 

    Top 10 Tourist Places in Delhi | Delhi mein ghumne ki jagah |दिल्ली के टॉप 10 घुमने की जगह |  दिल्ली में घुमने की
    इंडिया गेट | INDIA GATE 

    दुसरे नंबर पर है इंडिया गेट जो राजपथ नई दिल्ली (RAJPATH, NEW DELHI) पर स्थित है | इंडिया गेट CP (कनॉट प्लेस) से 2 किलोमीटर की दूरी पर है | इंडिया गेट एक 42 मीटर ऊँचा शहीद स्मारक है जो पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए 70 हजार सैनिकों को समर्पित है जिनमें से कई सैनिकों के नाम इस ईमारत के ऊपर अंकित करके रखे गये हैं इंडिया गेट के अन्दर युद्ध में मारे गये जवानों को नमन करती हुई अमर जवान ज्योति भी है जो साल 1971 से निरंतर ज्वलित है | इंडिया गेट के आस-पास बड़े-बड़े लॉन है जहाँ पर लोग शाम को परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताने जाते हैं | शाम होते ही यहाँ पर आइसक्रीम, भेलपूड़ी और चाट आदि के स्टाल लग जाते हैं जिसकी आप लुत्फ़ ले सकते हैं | इंडिया गेट के पास BOATING भी की जा सकती है | इंडिया गेट हर दिन, हर समय खुला रहता है | इसमें प्रवेश का कोई शुल्क नहीं लगता है |

    इंडिया गेट के नजदीकी मेट्रो स्टेशन | NEAREST METRO STATION OF INDIA GATE 

    • केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन ( CENTRAL SECRETARIAT ) 1.7 KM दूर VIOLET & YELLOW LINE से जुड़ा हुआ है |

    DELHI SUPER TIP :

    • दिल्ली में आप 3 से 5 दिन में सभी प्रमुख जगह घूम सकते हैं |
    • दिल्ली में ठहरने के मुख्य होटल : 
    1. पहाड़गंज 
    2. महिपालपुर 
    3. एरोसिटी 
    4. करोल बाग 
    5. चांदनी चौक 
    6. द्वारका आदि |

    3. लाल किला | RED FORT DELHI 

    Delhi mein ghumne ki jagah
    लाल किला | LAL QILA 

    तीसरे स्थान पर आता है लाल किला जो चांदनी चौक के पूर्वी छोर पर नेताजी सुभाष मार्ग, (नई दिल्ली) में हैं |
    और लाल किला CP (कनॉट प्लेस) से 4 किलोमीटर दूर है | यह किला 17वीं सदी में मुग़ल शासक शाहजहाँ द्वारा बनवाई गई एक ऐतिहासिक ईमारत है | लाल किला 250 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है, आपको काफी पैदल चलना पड़ेगा लाल किला बनाने में सबसे ज्यादा लाल (सैंड स्टोन) पत्थर का इस्तेमाल किया गया था और ये दूर से देखने में काफी विराट ईमारत लगता है | लाल किले के अन्दर एक म्यूजियम भी है जहाँ पर मुग़ली हथियार, पेंटिंग और अन्य कला कृतियां प्रदर्शित करके रखी गई है | लाल किले के अन्दर हीरा महल, मोती मस्जिद, रंग महल और दीवाने खास जैसी कई जगह देखी जा सकती है | 

    लाल किला में घुमने का समय एवं शुल्क | VISITING HOUR & ENTRY CHARGES OF RED FORT 

    • सोमवार को छोड़ कर सभी दिन खुले रहते हैं |
    • सुबह 9:00 am से शाम 4:30 pm तक खुला रहता है |
    • व्यस्क भारतियों के लिए शुल्क ₹35 है |
    • विदेशियों के लिए शुल्क ₹600 है |
    • बच्चों के लिए शुल्क ₹20/₹30  है | केवल शनिवार और रविवार के लिए (ONLY WEEKDAYS /WEEKENDS)   
    Delhi mein ghumne ki jagah
    लाल किला प्रवेश द्वार | LAL QILA ENTRY GATE 

    लाल किला के नजदीकी मेट्रो स्टेशन | LAL QILA NEAREST METRO STATION 

    • लाल किला मेट्रो स्टेशन (LAL QILA METRO STATION) 0.2 KM दूर VIOLET LINE पर लाल किला परिसर के बाहर ही बना हुआ है |

    DELHI SUPER TIP :

    दिल्ली में महिला और पुरुष का अनुपात कुछ इसप्रकार है 
    • प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 868 है  (868 FEMALE/1000 MALE)
    • यहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर पर लगभग 13000 लोग रहते है | 

    4. क़ुतुब मीनार | QUTUB MINAR 

    Delhi mein ghumne ki jagah
    QUTUB MINAR (क़ुतुब मीनार) 


    चौथे नंबर पर बुलंदी से खड़ी है क़ुतुब मीनार जो सेठ सराय, मेहरौली दिल्ली में स्थित है | क़ुतुब मीनार CANNAUGHT PLACE से 14 km की दूरी पर है, क़ुतुब मीनार दुनिया की सबसे ऊँची ईंटों से बनाई गई मीनार है, क़ुतुब मीनार एक उनेस्को धरोहर स्थल भी है जिसका निर्माण 12वीं सदी में कुतुबुद्दीन ऐबक ने शुरू करवाया था | कुतुबमीनार 73 मीटर ऊँची है और इसके अन्दर ऊपर तक जाने के लिए 379 सीड़ियाँ हैं हालांकि अब ये सीड़ियाँ जनता के दर्शन के लिए बंद है | कुतुबमीनार परिसर में एक लोहे का खम्बा भी है जिसकी जंगरोधी गुण ने अच्छे-अच्छे वैज्ञानिकों को हैरान करके रखा हुआ है | चन्द्रगुप्त द्वितीय द्वारा बनवाये गये इस खंबे पर संस्कृत में श्लोक दर्ज है, कुतुबमीनार सामान्यतः हर दिन सुबह 7:00 am बजे से शाम 5:00 pm तक खुला रहता है |

    कुतुबमीनार पर प्रवेश शुल्क निम्नप्रकार है | ENTRY CHARGES IN QUTUB MINAR 

    • व्यस्क भारतियों के लिए ₹35/₹40 है |
    • बच्चो के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता है |
    • विदेशियों के (FOR FOREIGNER) ₹550/₹600 है |
    Delhi mein ghumne ki jagah
    QUTUB MINAR DELHI 

    कुतुबमीनार का नजदीकी मेट्रो स्टेशन | QUTUB MEENAR NEAREST METRO STATION  

    • क़ुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन 1.6 KM दूर YELLOW LINE पर बनी है |

    DELHI SUPER TIP :

    • दिल्ली आबादी अभी 3 करोड़ से अधिक है |
    • यहाँ पर बोले जाने वाली मुख्य भाषाएँ : हिंदी, इंग्लिश पंजाबी और उर्दू है |

    5. दिल्ली जामा मस्जिद | DELHI JAMA MASJID 

    Delhi mein ghumne ki jagah
    DELHI JAMA MASJID

    5वीं पोजीशन पर है दिल्ली का जामा मस्जिद चांदनी चौक में बनी जामा मस्जिद जो CANNAUGHT PLACE से 4 किलोमीटर दूर है | दिल्ली जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी और सबसे मशहूर मस्जिद है,जामा मस्जिद का निर्माण 1656 ई० में पुरा हुआ था और इसे मुग़ल शासक शाहजहाँ ने बनवाया था इस आलीशान मस्जिद को बनाने के लिए 5000 मजदूरों ने दिन रात मेहनत कि थी | जामा मस्जिद को बनाने के लिए लाल पत्थर और संगमरमर का काफी इश्तेमाल किया गया है और यहाँ पर 25000 से ज्यादा लोग नमाज के वक्त एकत्रित हो सकते हैं | यह मस्जिद किसी भी दिन सुबह से शाम तक खुला रहता है |

    Delhi mein ghumne ki jagah
    दिल्ली जामा मस्जिद 

    जामा मस्जिद में घुमने का समय 

    • सुबह 7:00 am से 12 pm, 1:30 pm से 6:30 pm तक सभी दिन खुला रहता है |
    • इस मस्जिद प्रवेश का कोई शुल्क नहीं लगता है | ENTRY FREE 
    • लेकिन कैमरा ले जाने और मीनार पर चड़ने पर आपको शुल्क देना होगा |

    नजदीकी मेट्रो स्टेशन : NEAREST METRO STATION 

    • 0.4 KM दूर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन (JAMA MASJID METRO STATION ) है जो VIOLET LINE पर बना हुआ है |

    नजदीकी रेलवे स्टेशन : NEAREST RAILWAY STATION 

    • 4 KM दूर (NDLS) पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन है |
    • 3 KM दूर (DLI) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है |
    • 10 KM दूर (NZM) हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन है |
    • 14 KM दूर (ANVT) आनंद विहार टर्मिनल है |

    नजदीकी एयरपोर्ट : NEAREST AIRPORT 

    • 9 KM दूर दिल्ली एयरपोर्ट है |

    दिल्ली प्रमुख बस अड्डा : DELHI MAIN BUS STAND

    दिल्ली में मुख्य तीन बस स्टैंड है, जो इसप्रकार है : 

    • महाराणा प्रताप ISBT / KASHMERE GATE ISBT (KASHMERE GATE) ☎ CONTACT : 011 - 23860290 / 65160290  
    • सराय काले खां इंटर स्टेट बस टर्मिनस (SARAI KALE KHAN ) ☎ CONTACT : 011 - 21420624 
    • स्वामी विवेकानंद ISBT / आनंद विहार ISBT (ANAND VIHAR ) ☎ CONTACT : 011 - 22149089 

    6. दिल्ली वसंत कुंज के मॉल | VASANT KUNJ MALL IN Delhi 

    Delhi mein ghumne ki jagah
    AMBIENCE MALL 

    दिल्ली एक मेट्रो पोलिटियन शहर है इसलिए दिल्ली का मॉल का बात न हो ऐसा नहीं हो सकता है | बात करते हैं वसंत कुंज क्षेत्र के कुछ बड़े मॉलस की :

    Top 10 Tourist Places in Delhi | Delhi mein ghumne ki jagah |दिल्ली के टॉप 10 घुमने की जगह |  दिल्ली में घुमने की
    DLF PROMENADE MALL 

      ये मॉल नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज दिल्ली में स्थित है और CP से 16 किलोमीटर दूर है जहाँ अम्बिएंस मॉल ( Ambience Mall ) और DLF PROMENADE में काफी भीड़ होता है, वहीं DLF EMPORIO मॉल की पहचान एक लक्ज़री और हाई एण्ड मॉल के रूप में होती है | इन मॉल से आप खरीदारी तो कर ही सकते है साथ ही टाइम पास और फ़ूड-कोर्ट में फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ खाने पीने की भी अच्छी जगह है | यहाँ अक्सर कई सेलेब्रेटीज और महँगी स्पोर्ट्स कारें भी देखने मिल सकते हैं |

    मॉल में घुमने का समय | VISITING TIME THE MALL 

    Delhi mein ghumne ki jagah | दिल्ली के टॉप 10 घुमने की जगह |  दिल्ली में घुमने की
    DLF EPORIO MALL 

    • ये मॉलें सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है |
    • सुबह 10:00 am से रात के 11:00 pm तक खुला रहता है |
    • यहाँ प्रवेश निःशुल्क है |

    वसंत कुंज के नजदीकी मेट्रो स्टेशन | NEAREST METRO STATION 

    • 3 km दूर MAGENTA LINE पर बनी वसंत विहार मेट्रो स्टेशन ( VASANT VIHAR METRO STATION )
    • 5 km दूर YELLOW LINE पर बनी छतरपुर मेट्रो स्टेशन ( CHHATARPUR METRO STATION )

    एयरपोर्ट से दूरी | DISTANCE FROM AIRPORT 

    • 6 km दूर दिल्ली एयरपोर्ट है |

    SUGGESTED CITY TRAVEL :

    दिल्ली घुमने का सबसे अच्छा जरिया दिल्ली मेट्रो है और उसके अलावा आप डीटीसी बस, रिक्शा, ऑटो, और प्राइवेट और साझा कैब्स है  
    • DELHI METRO
    • DTC BUS 
    • RIKSHAW 
    • AUTO 
    • PRIVATE AND SHARED CABS इत्यादि | 

    7. लोटस मंदिर | LOTUS TEMPLE IN DELHI 

    Delhi mein ghumne ki jagah
    LOTUS TEMPLE DELHI

    सातवें नंबर हासिल किया है लोटस टेम्पल ने जो दिल्ली के कालकाजी इलाके में हैं इस जगह की कनॉट प्लेस से दूरी 11 KM है | लोटस टेम्पल को कमल मंदिर और बहाई उपासना मंदिर के नाम से भी जाना जाता है | यूँ तो लोटस मंदिर को बहाई मान्यता के अनुसार बनाया गया है लेकिन इस मंदिर में हर धर्म के मानने वाले लोगों का स्वागत किया जाता है, लोटस टेम्पल का निर्माण 1986 ई० में हुआ है और इस मंदिर के पास पहुँचते ही आप इसकी बनावट देख कर हैरान रह जाएंगें, नाम के अनुरूप इस मंदिर का डिजाईन एक कमल के फूल के जैसा है | जो बेहद आकर्षक लगता है | लोटस टेम्पल के पास काफी स्पेसेस है जहाँ 2500 लोग एक साथ इकठा हो सकता है | यहाँ पर बने हरे-भरे गार्डेन और शीतल पानी के कुण्ड भी देखने लाइक हैं | लोटस टेम्पल की खुबशुरती कुछ अलग ही है | इस मंदिर में प्रवेश का कोई शुल्क नहीं लगता है लेकिन कई बार लम्बी-लम्बी लाइनें लग जाती है |

    Delhi mein ghumne ki jagah
    Image Credit: Wikipedia LOTUS TEMPLE (Front side)

    लोटस टेम्पल देखने का समय ( Visiting Hours of Lotus Temple ) :
    Top 10 Tourist Places in Delhi | दिल्ली के टॉप 10 घुमने की जगह |
    • 9:00 am से 5:00 pm खुला रहता है 
    • सोमवार को छोड़ कर सभी दिन खुला रहता है 
    • Open all days. ( Closed on Monday ) 

    नजदीकी मेट्रो स्टेशन | NEAREST METRO STATION 

    • कालकाजी मंदिर 0.5 km की दूरी पर है जो VIOLET LINE & MAGENTA LINE के साथ जुदा हुआ  है |

    रेलवे स्टेशन से दूरी | DISTANCE FROM RAILWAY STATION :

    • 13 km ( NDLS ) पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से |
    • 18 km ( DLI ) नई दिल्ली स्टेशन से |
    • 6 km ( NZM ) हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से |
    • 16 km ( ANVT ) आनंद विहार टर्मिनल से |

    दिल्ली का पसंदीदा खाना | POPULAR FOOD IN DELHI

    • छोले भटुरे (CHOLE BHATURE)
    • पराठा ( PARATHAS )
    • चाट ( CHAAT )
    • मोमोस ( MOMOS )
    • पाव भाजी ( PAV BHAJI )
    • दही भल्ले ( DAHI BHALLE )
    • कचोरी सब्जी के साथ ( KACHORI WITH SABJI )
    • पूरी आलू ( POORI ALOO )
    • आलू टिक्की ( ALOO TIKKI )
    • छोले कुलचे ( CHOLE KULCHE )
    • भेल पूरी ( BHEL PURI )

    8. चांदनी चौक मार्केट | Delhi Chandni Chowk Market 

    Delhi mein ghumne ki jagah
    चांदनी चौक मार्केट दिल्ली ( image credit: सोशल मीडिया )

    चांदनी चौक आते हैं आठवें नंबर पर जो पुरानी दिल्ली की शान है और यह कनॉट प्लेस से 3 किलोमीटर की दूरी पर है अगर आप दिल्ली आये और चांदनी चौक नहीं देखे तो आप क्या देखें ?
    यूँ तो ये जगह लोगों से खचाखच भरी रहती है लेकिन इसके बावजूद किसी को इस जगह से शिकवा नहीं होता है, यहाँ पर आप ऐसा गली, नुक्कड़ और दुकानों का ऐसा जंजल पाएंगे की हो सकता है की आप रास्ता भटक जाएं, लेकिन अगर आप खाते-पीते, खरीदारी करते और मौज-मस्ती करते हुए घूमेंगे तो ये एहसास आप जिंदगी भर नहीं भूलेंगे चांदनी चौक मार्केट भारत के पुराने बाज़ारों में से एक है और यहाँ जमकर बार्गेनिंग की जाती है | इस मार्केट में आप रिटेल के साथ-साथ, होल सेल का भी कारोबार किया जाता है और औरतों के श्रृंगार के लिए ये जगह खासा लोकप्रिय है |
    Delhi CP mein ghumne ki jagah
    चांदनी चौक मार्केट दिल्ली 

    चांदनी चौक मार्केट में आप अपनी मन चाहा चीजों की खरीदारी कर सकते हैं इस मार्केट में वो सभी सामग्री उपलब्ध है, जिस भी प्रकार सामान का खरीदारी करना चाहते हैं |

    Top 10 Tourist Places in Delhi | दिल्ली के टॉप 10 घुमने की जगह |
    चांदनी चौक मार्केट दिल्ली 

    चांदनी मार्केट में खरीदारी करने का समय :

    • यह मार्केट सुबह 9 बजे से रात के 10 बजे तक खुली रहती है |
    • इस मार्केट में प्रवेश का कोई शुल्क नहीं लगता है | Entry Free 
    • यह मार्केट सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है |

    चांदनी चौक में क्या खरीदें ( WHAT TO BUY ) ?

    👉 खादी कपड़े ( KHADI CLOTHES )
    👉 भारतीय मसाला ( INDIAN SPICES )
    👉 इलेक्ट्रॉनिक्स ( ELECTRONICS )
    👉 परंपरागत आभूषण ( TRANDITIONAL JEWELLERY )
    👉 सिल्क साड़ियाँ  ( SILK SAREES )
    👉 इत्र ( ITAR )
    👉 चाय ( TEA )
    👉 पेंटिंग्स और आर्टवर्क ( PAINTINGS AND ARTWORK )
    👉 पश्मीना शाल ( PASHMINA SHAWLS )
    👉 अचार, मुरब्बा ( PICKLE ) और भी बहुत कुछ 

    चांदनी चौक का नजदीकी रेलवे स्टेशन ( NEAREST RAILWAY STATION ) :

    • 2 km ( NDLS ) पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से |
    • 2 km ( DLI ) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से |
    • 10 km ( NZM ) हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से |
    • 12 km ( ANVT ) आनंद विहार टर्मिनल से |

    चांदनी चौक जाने का नजदीकी मेट्रो स्टेशन : Nearest Metro Station 

    • चांदनी चौक में येलो लाइन पर दो मेट्रो स्टेशन है 
    • 1 km की दूरी पर चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन है |
    • 0.5 km की दूरी पर चावड़ी बाज़ार मेट्रो स्टेशन है | 
    जहाँ चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन खुले में है वहीँ चावड़ी बाज़ार मेट्रो स्टेशन गलियों में खुलता है |

    चांदनी चौक के अलावा दिल्ली का पोपुलर मार्केट :

    1. सरोजिनी नगर ( SAROJINI NAGAR )
    2. जनपथ    ( JANPATH )
    3. करोल बाग ( KAROL BAGH )
    4. कनॉट प्लेस ( CANNAUGHT PLACE )
    5. खान मार्केट ( KHAN MARKET )
    6. सुन्दर नगर  ( SUNDAR NAGAR )
    7. लाजपत नगर ( LAJPAT NAGAR )
    8. मीना बाज़ार ( MEENA BAZAAR )
    9. नेहरु प्लेस ( NEHRU PLACE )

    9. गुरुद्वारा बंगला साहिब | Gurudwara Bangla Sahib 

    Delhi CP mein Ghumne ki Jagah

    9वें नंबर पर है गुरुद्वारा बंगला साहिब यह गुरुद्वारा बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर है, बंगला साहिब गुरुद्वारा कनॉट प्लेस से एक किलोमीटर की दूरी पर है, ये गुरुद्वारा सिखों के 8वें गुरु, गुरु हर किशन जी को समर्पित है | यहाँ हर रोज लंगर भी आयोजित किया जाता है, जिसमें हजारों लोगों को निःशुल्क भोजन परोशा जाता है |

    Delhi Cp mein ghumne ki jagah
    गुरुद्वारा बंगला साहिब के लंगर में खाना खाते हुए लोग 

    फैक्ट्स :

    यह गुरुद्वारा मूलतः जयपुर के महाराजा जयसिंह का बंगला था | 17वीं सदी में सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर किशन सिंह यहाँ प्रवास दौरान रहे थे, उस समय पुरे देश में चेचक (SmallPox) और हैजा का बीमारी फैला हुआ था जिसका उपचार गुरु हर किशन जी ने अपने बंगले में रख कर जल और अन्य सुबिधा उपलब्ध कराई थी | अब यह जल स्वास्थ्य वर्धक, आरोग्य वर्धक और पवित्र माना जाता है | यह जल विश्व के सभी सिख गुरुओं द्वारा ले जाया जाता है | यह गुरुद्वारा सिखों और हिन्दुओं के लिए तीर्थ स्थल बन गया है |

    इस गुरूद्वारे में एक धार्मिक महत्व वाला सरोवर(तालाब) भी बना हुआ है जिसमें आप मछलियों को आठखेलियाँ मरते हुए देख पाएंगे | अगर आप यहाँ कुछ देर बिताते हैं तो आपको अलग तरह का शुकून मिलेगा | बंगला साहिब गुरुद्वारा जाने का समय :
    • किसी भी दिन और किसी भी समय जाया जा सकता हैं |
    • यह गुरुद्वारा 24 घंटे खुले रहते हैं |
    • इस गुरूद्वारे का एन्ट्री निःशुल्क है |
    • काउंटर पर जूते और चप्पल जमा करते समय दिए गये टोकन को संभल कर रखें |
    • इस गुरूद्वारे के पास तीन मेट्रो स्टेशन है :
    1. एक है ऑरेंज लाइन यानि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर बना शिवाजी स्टेडियम स्टेशन जो 300 मीटर दूर है |
    2. येलो लाइन पर बना पटेल चौक जो 0.5 KM दूर है |
    3. ब्लू और येलो लाइन पर बना राजीव चौक 1.3KM दूर है |

    रेलवे स्टेशन से दूरी (Distance from Railway Stations) :

    • 2 km (NDLS) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 
    • 6 km (DLI) पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 
    • 8 km (NZM) हज़रात निजामुद्दीन स्टेशन से 
    • 15 km (ANVT) आनंद विहार टर्मिनल से 

     10. दिल्ली हाट | Delhi Haat INA 

    Delhi Cp mein Ghumne ki Jagah
    दिल्ली हाट आईएनए | घुमने का सबसे अच्छा जगह  

    10वें नंबर पर है INA मार्केट, किदवई नगर वेस्ट, न्यू दिल्ली में स्थित है और दिल्ली के मध्य स्थान कणाद प्लेसेस से 7 किलोमीटर दूर है दिल्ली हाट की खासियत ये है की आपको एक ही जगह पर भारत के विभिन्न खास चीजे मिल जाएगी, यहाँ पर साठ से ज्यादा स्टाल लगे हुए है जिनमें आभूषण, हेंडीक्राफ्ट, कपड़े लकड़ी का सामान, धातू से बनी चीजें आदि खरीददारी के लिए सजाये गये होते हैं यहाँ पर नाच गाने के भी क्रायक्रम आयोजित होते रहते हैं, साथ में अगर आपको खाने पीने का शौक हो तो आप अलग-अलग राज्यों के पकवान का मजा यहाँ ले सकते हैं | यूँ तो दिल्ली के जनकपूरी और पीतमपुरा इलाके में दिल्ली हाट बने हुए हैं लेकिन सबसे प्रमुख दिल्ली हाट आई एन ए (INA ) मार्केट को ही माना जाता है |

    • दिल्ली हाट हर दी 10:30 am से 10 pm तक खुला रहता है |
    • सप्ताह के प्रत्येक दिन खुला रहता है 
    • यहाँ के ticket का दाम (Entry Charges) :
    1. भारतीय व्यस्क के लिए (For Adult)  ₹30 
    2. भारतीय बच्चों के लिए (For Children)  ₹20 
    3. विदेशी की लिए (For Foreigner)    ₹100 
    • दिल्ली हाट का नजदीकी मेट्रो स्टेशन : INA मेट्रो स्टेशन, महज 100 मीटर पर है जो Yellow line & Pink Line  से जुड़ा हुआ है |

    दिल्ली घुमने का अच्छा मौसम (Best Season to visit Delhi) : 

    अक्टूबर से अप्रैल तक सबसे अच्छा माना जाता है क्यों की मई से सितम्बर के बीच दिल्ली में काफी गर्मी पड़ती है, और जुलाई से सितम्बर के महीने मानसून के नाम रहते हैं |


    FAQ :
     1. delhi में घुमने लायक जगह कौन-कौन सी है ?
         delhi में घुमने लायक जगह कुछ इसप्रकार है :
    इंडिया गेट, क़ुतुब मीनार, जामा मस्जिद, गुरुद्वारा बंगला साहिब, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम मंदिर, लाल किला आदि |
    2.  होहो बस क्या है ?
       होहो बस दिल्ली में टूरिस्ट बस सेवा है जो 10 से अधिक जगह का टूर करवाती है |

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ