UP Amroha Car Accident: यूपी के अमरोहा में भीषण सड़क हादसा 4 Youtubers की मौत, इलाके में मातम

UP Amroha Youtuber Accident: स्टेट हाईवे गजरौला संभल मार्ग पर हुए इस हादसे में एर्टीगा कार की बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई।

UP Amroha Car Accident: यूपी के अमरोहा में भीषण सड़क हादसा 4 Youtubers की मौत, इलाके में मातम
Youtube Channel : Round2World 

अमरोहा में भीषण सड़क दुर्घटना, जिसमें चार युट्युबर्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हसनपुर से बर्थडे पार्टी मना कर अमरोहा लौट रहे थे, अर्टिगा कार में सवार होकर जन्मदिन मना कर गजरौला से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे, कार और सामने से आ रहे बेकाबू बोलेरो में भयंकर टक्कर हो गई, अर्टिगा कार में कुल 6 लोग सवार थे। उसमें से 4 की दुर्घटना स्थल पर ही जान चली गई है। उनमें से 2 गंभीर रूप से घायल है, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज चल रहा है। लेकिन दोनों गंभीर रूप से चोटिल है एक्सीडेंट का शिकार हुए चार लोग जो की युटयुबर्स बताई जा रहे हैं। 

आईए जानते हैं की यह यूट्यूबर्स कौन है?

उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के रहने वाले युट्युबर्स जिनका नाम सलमान, शाहरुख, शाहनवाज और लक्की नाम के चार लड़के सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। Round2World जिसमें करीब 2.06 मिलियन सब्सक्राइबर है। और उनके वीडियो में भी मिलियंस व्यू आते थे। लाखों रुपया महीने के कमाते थे, ये चारों। क्या पता इनका ये आखरी रात था, बात है 9 जून 2024 की रात जब ये चार दोस्त और उनके साथ और भी दो दोस्त शामिल थे कुल 6 लोग सवार थे इस कार में। दोस्त का बर्थडे पार्टी मना कर हसनपुर से अमरोहा लौट रहे थे। इसी दरमियान रास्ते में बेकाबू बोलेरो और इनके अर्टिगा कार का टक्कर भयंकर तरीके से हुआ, जिसमें चारों का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और दो गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


घटना के बाद मौके पर ही भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को CHC गजरौला पहुँचाया। वहां मौजूद डॉक्टर ने चार युवकों मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार वालों और पुलिस अफसरों तक खबर पहुंचाई गई। जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे पुलिस ने बताया की आगे जाँच की जा रही है। 

इस मामले में हसनपुर सर्किल ऑफिसर CO पन्त कुमार ने बताया की एक एर्टिगा गाड़ी हसनपुर क्षेत्र के अंतर्गत मनोटा पुलिया के पास जा रही थी, इसी दौरान ये घटना हुई। इनमें चार की मौत की पुष्टि हुई है, और दो को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ