IPL 2024: चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सफलता पा रहे रियान खली टूर्नामेंट के इतिहास के अपने सबसे बड़ी पारी

रियान पराग ने दिल्ली के खिलाफ 45 गेंद पर साथ चौकों और छह छक्को की मदद से नाबाद 84 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी के दम पर ही राजस्थान ने दिल्ली पर जीत दर्ज की।

IPL 2024: चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सफलता पा रहे रियान खली टूर्नामेंट के इतिहास के अपने सबसे बड़ी पारी

दिल्ली और राजस्थान रॉयल के बीच खेले गए, कल के मैच में राजस्थान रॉयल के बल्लेबाज रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस 22 वर्षीय ऑलराउंडर ने उसे समय अपनी प्रतिभा का परिचय दिया जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। पराग ने दिल्ली के खिलाफ 45 गेंद पर 7 चौकों और छह छक्को की मदद से नाबाद 84 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी के दम पर ही राजस्थान ने दिल्ली पर जीत दर्ज की। राजस्थान की यह, इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। राजस्थान के लिए चौथे नंबर पर उतरे पराग ने आईपीएल में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।

रियान पराग की भूमिका राजस्थान के जीत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है

रियान पराग की भूमिका राजस्थान रॉयल्स के लिए मायने रखता है। यह पहली बार नहीं था, जब पराग ने राजस्थान की जीत में अपना योगदान दिया है। इससे पहले लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ टीम के शुरुआती मैच में रियान ने कप्तान संजू सैमसन का बखूबी साथ निभाया था। उन्होंने संजू के साथ 93 रनों के महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई थी। लेकिन गुरुवार को हुए मैच में पराग लीड रोल में नजर आए। राजस्थान की स्थिति मैच में सुखद नहीं दिख रही थी, जिसमें टीम ने 36 रन पर ही तीन विकेट गंवाए थे। इसके बाद रियान ने मोर्चा संभाला और विस्फोटक पारी खेली उन्होंने अंतिम ओवर डालने आए दिल्ली के तेज गए गेंदबाज एनरिक नोत्जे के ओवर में 25 रन निकले।

रियान ने खोली कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

राजस्थान रॉयल्स के चमकता सितारा रियान पराग, दिल्ली के खिलाफ रियान ने अपने आईपीएल कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इससे पहले उनका इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 2022 में 31 गेंद पर नवाद 56 रन था। वही 2019 में भी पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 49 गेंद पर 50 रन बनाए थे।

रियान को चौथे नंबर पर मिल रही सफलता

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज रियान पराग आईपीएल 2024 सीजन में कुछ अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। रियान राजस्थान के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उत्तर रहे हैं। और इस स्थान पर उन्हें काफी सफलता भी मिल रही है। इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रियान ने 2023-24 घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम असम के लिए भी सफलता प्राप्त की थी। रियान ने 17 साल की उम्र में 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह अब तक फ्रेंचाइजी के लिए 55 मैच खेल चुके हैं। असम का यह युवा बल्लेबाज कितना प्रतिभाशाली है इस बात का अंदाजा 2018 अंदर-19 विश्व कप में उनके रिकॉर्ड को देखकर ही लगाया जा सकता है। इसके अलावा रियान ने आईपीएल के पिछले सीजन में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था।

रियान के बल्लेबाजी के दीवाने हुए सूर्यकुमार यादव

रियान जब नॉत्जे ओवर में रन बरसा रहे थे। उस समय मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव उनकी पारी देखकर रियान से काफी प्रभावित हुए। सूर्यकुमार चोटिल होने के कारण फिलहाल मुंबई टीम से नहीं जुड़ सके हैं। सूर्य ने एक्स पर पोस्ट लिखा इस व्यक्ति से कुछ दिनों पहले एनसीए में मिला था। वह यहां हल्की निकल समस्या के कारण आए थे। उनका पूरा ध्यान चोट से उबरने पर था और वह इस दौरान अपनी प्रतिभा पर भी काम कर रहे थे। मैंने वहां मौजूद एक कोच से कहा था कि यह व्यक्ति बदल गया है और मैं गलत नहीं था। रियान 2.0

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ