बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी हुक्का बार से पकड़े गए, रेड के बाद उठा ले गई पुलिस!!

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार देर रात मुंबई पुलिस की एक एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने एक हुक्का बार में रेड मारी, जहां उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया था।

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी हुक्का बार से पकड़े गए, रेड के बाद उठा ले गई पुलिस!!

बिग बॉस 17 विनर, मुनव्वर फारूकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने एक हुक्का बार में रेड मारी जहां, उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया था, सभी आरोपियों पर कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने 41ए का नोटिस देकर फारूकी को जाने दिया है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

मुनव्वर फारूक विवादों में गिर चुका है

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विस यादव के बाद बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी विवादों में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया सर्विस ब्रांच ने बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित सबालन हुक्का पार्लर में रेड के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया इन लोगों में से एक मुनव्वर भी थे।
पुलिस को जानकारी मिली थी, कि पार्लर में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का उपयोग हुक्का पार्लर में किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है वहीं अगर तंबाकू प्रोडक्ट्स पाए जाते हैं, तो पुलिस द्वारा सिगरेट और तंबाकू एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। हालांकि मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर रात में ही घर जाने दिया गया। मामले में अब तक मुनव्वर की तरफ से ऑफिशल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। अब आगे देखिए क्या होता है इस मामला को लेकर।

मामले पर क्या बोली पुलिस

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी हुक्का बार से पकड़े गए, रेड के बाद उठा ले गई पुलिस!!

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब पुलिस ने फोर्ट में चल रहे हो का पार्लर पर छापा मारा तो मुनव्वर फारूकी मौके पर मौजूद थे टेस्ट के दौरान वह भी पॉजीटिव पाए गए क्योंकि यह एक कॉग्निजेबल (संगीन) अपराध है। इसके लिए उन्हें दंडित कर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने हुक्का पार्लर से 4400 रूपए कैश और 9 हुक्का पॉट बरामद किए हैं। यह पॉर्ट्स लगभग 13500 के हैं।

पहले भी विवादों में आए थे मुनव्वर

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी हुक्का बार से पकड़े गए, रेड के बाद उठा ले गई पुलिस!!

यह पहला मौका नहीं है, जब मुनव्वर का नाम विवादों में आया है इससे पहले उन्हें 2021 में इंदौर में एक स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के दौरान भगवान राम के बारे में कुछ असंवेदनशील टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। मामले में लगभग उन्होंने 35 दिन जेल में गुजारे थे। जेल से बाहर आने के बाद भी उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग तो झेली ही, साथ ही उनके कई शोज भी कैंसिल हो गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ